क्या आप कर्ज नहीं चुका पा रहे हैं?? जानिए कर्ज से जुड़े अपने अधिकार
जाने अपने अधिकार और मुश्किल घड़ी से बचने के उपाय.
By Adv Ankit pandey
Loan Default & Borrower's Rights:-
विपिरीत परिस्थितियों की वजह से कर्ज लेने वाले किसी भी व्यक्ति के साथ ऐसा हो सकता है कि वह रीपेमेंट वक्त पर न कर पाए. कर्ज लेने वालों के भी कुछ अधिकार हैं...
लोन लेने की जरूरत किसी को भी पड़ सकती है. होम लोन हो या पर्सनल लोन, जब आप एक बार कर्ज ले लेते हैं तो अवधि की समाप्ति तक आपको ईएमआई देना ही होता है. अगर आप लोन की मासिक किस्त यानी EMI चुकाने में असफल रहते हैं तो इसका तत्काल नतीजा पेनाल्टी के तौर पर नजर आता है. हालांकि, इसके दूरगामी परिणाम भी देखने को मिलते हैं.
अगर आपको लगता है कि आप समय पर लोन की राशि चुकाने में सक्षम नहीं हो सकते हैं, तो आप शुरुआत में ही कुछ कदम तैयारियां कर सकते हैं. उदाहरण के तौर पर आप लोन की अवधि बढ़ा सकते हैं, जिससे ईएमआई घट जाती है. इसी तरह, लोन संबंधी शर्तों को निर्धारित करने से पहले अपने फाइनेंशियल स्थिति को व्यवस्थित करना और लोन का पुनर्गठन (Loan Restructuring) करना भी एक बड़ी मदद हो सकती है. आप फाइनेंशियल इमरजेंसी के कारण अस्थायी राहत का अनुरोध भी कर सकते हैं, लेकिन आपको जुर्माने का भुगतान करना पड़ सकता है.
अगर आप ऐसे उपाय नहीं कर पाए या आप जो कुछ भी कर सकते थे, उसके बाद भी आप लोन का रीपेमेंट नहीं कर पाए हैं तो लोन डिफॉल्टर के रूप में आपको अपने अधिकारों के बारे में पता होना चाहिए. कानून के अनुसार, वित्तीय संस्थान (Financial Institutions) उधार ली गई राशि की वसूली के लिए कदम उठाता है. हालांकि, उधारदाताओं और बैंकों को ऐसा करते समय मानदंडों का पालन करना होता है. Loan लेने वालों के भी कुछ अधिकार हैं जिन्हें जानना जरूरी है.
जब आप किसी लोन का भुगतान समय पर नहीं कर पा रहे हों, तो आपके पास कुछ अधिकार होते हैं:
१) आपकी बातें सुने जाने का अधिकार: आपको अपनी समस्या को बैंक या ऋण प्रदाता से सांझा करने का अधिकार होता है, खासकर अगर आपकी असमय विपत्ति के कारण है.
२) कॉन्ट्रैक्ट की शर्तों का अधिकार: बैंक आपको अपमानजनक तरीके से परेशान नहीं कर सकता, और उसके वसूली एजेंट्स को भी कुशलता से काम करना होता है.
३) सभ्य नागरिकों जैसा व्यवहार करने का अधिकार: आपको शांतिपूर्ण तरीके से व्यवहार किया जाना चाहिए, और आप कानूनी माध्यमों का उपयोग कर सकते हैं अगर कोई बदला या धमकी देता है.
४) उचित मूल्य का अधिकार: यदि आपकी संपत्ति की नीलामी होती है, तो आपको इसके बेहतर मूल्य का हक होता है.
५) आय संतुलन का अधिकार: यदि संपत्ति की नीलामी के बाद अतिरिक्त धन बचता है, तो आपको यह धन वापस करने का अधिकार होता है.
इन अधिकारों के साथ, आपको अपने वित्तीय स्थिति को सुधारने और लोन का पुनर्गठन करने के तरीकों का भी विचार करना चाहिए।
.jpeg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें