कब्जे वाली जमीन को चुटकियों में करवा सकते हो खाली, जानिए क्या है आपके कानूनी अधिकार??

 कब्जे वाली जमीन को चुटकियों में करवा सकते हो खाली, जानिए क्या है आपके कानूनी अधिकार ?

By Adv. Ankit Pandey 

सबसे अधिक विवाद संपत्ति को लेकर होते हैं। देश के न्यायालयों में प्रोपर्टी विवाद के लाखों मामले पड़े हुए हैं। रोजाना सैंकड़ों मामला दर्ज होते हैं, जिनमें कई कंपनियों के बंटवारे और अधिग्रहण शामिल हैं। जब किसी दूसरे के पास आपकी संपत्ति है, तो आपके पास उसे खाली करने के लिए कई अधिकार हैं।

यदि किसी ने आपकी संपत्ति पर कब्जा कर लिया है और वह इसे खाली नहीं कर रहा है, तो इस खबर में हम आपको इस समस्या का हल बताएंगे। कब्जाधारी से संपत्ति कैसे छुड़वाएँ? 




वैसे तो भारत के कानून में हिंसा की अनुमति नहीं है, लेकिन कुछ मामले हैं जहां लोगों को हिंसा करने की अनुमति मिलती है। आप अपनी आत्मरक्षा के लिए हिंसा का सहारा ले सकते हैं, जैसे कि

इस कानून के अनुसार, आप अपनी मेहनत से अर्जित की गई जमीन से अवैध कब्जा हटवा सकते हैं। कब्जा हटाने के लिए आप बल का प्रयोग कर सकते हैं। लेकिन आपको कुछ शर्तें जाननी चाहिए..।

इस कानून में स्पष्ट रूप से ये बातें बताई गई हैं,भारतीय संविधान प्रत्येक व्यक्ति को आत्मरक्षा (सेल्फ डिफेंस) का अधिकार देता है। आत्मरक्षा के अधिकार के नियम और प्रावधान आईपीसी कानून की धारा 96 से 106 तक में बताए गए हैं। इस कानून में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि कोई नागरिक अपनी जान और संपत्ति की सुरक्षा का अधिकार रखता है। 

आप ये अधिकार इस पर लागू कर सकते हैं कि आप अपनी जान और संपत्ति की रक्षा के लिए कोई हिंसा या बल का भी प्रयोग कर सकते है ,यह विवाद भी लोग अक्सर कोर्ट के माध्यम से सुलझाया करते है, लेकिन इसकी प्रक्रिया काफी लंबी होती है।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

क्या आपको पता है भारत में वेश्यावृत्ति वैध है:।

क्या आप कर्ज नहीं चुका पा रहे हैं?? जानिए कर्ज से जुड़े अपने अधिकार

क्या भारतीय कानून के अनुसार पुलिस आपको गिरफ्तार करने आए और आप ना मिले तो क्या किसी भी घर के सदस्य को उठा के ले जा सकती है