पुश्तैनी जमीन का बंटवारा कैसे करें
पुश्तैनी जमीन का बंटवारा कैसे करें?
By Adv. Ankit pandey
संपत्ति दो प्रकार की होती है ,स्वअर्जित संपत्ति और पुश्तैनी संपत्ति। इसमें घर, जमीन, खेती, मूल्यवान वस्तू आदी का अंतर्भाव होता है। पुश्तैनी संपत्ति या फिर उसे हम पैतृक संपत्ति भी कह सकते है जो हमारे पिछले पिढ़ियों से विरासत में मिलती है। तो अब हम जानते है की ‘पुश्तैनी जमीन का बंटवारा कैसे करें’ उसके क्या-क्या नियम होते है और कितने प्रकार से आप ये बटवारा कर सकते है।
पैतृक संपत्ति का बंटवारा कैसे करें ?
1) मौखिक बटवारा : इस बटवारे को अंग्रेजी में ओरल बटवारा कहा जाता है। गाव में पहले बुजुर्ग लोग सिर्फ बोलकर अपने वारिसों में जमीन के टुकड़े के बटवारा कर देते थे जिसका कोई कागजी सबूत नहीं होता; आज की तारीख में इस बटवारे की वजह से कोर्ट में केसेस चल रहे है।
2) सहमति बटवारा : इसमें सभी वारिसों की आपसी सहमति से जमीन का बटवारा किया जाता है और तहसील स्तर पे जाकर सहमति से पुश्तैनी जमीन का बटवारा करने का आवेदनपत्र दिया जाता है। फिर तहसीलदार लिखित तौर पे आपका बटवारा करके देंगे आपको उसकी रसीद भी प्राप्त होगी, इसमें आपको नाममात्र शुल्क लगेगा। आप जिले के रेजिस्ट्रार ऑफिस में जाकर भी बटवारे की रेजिस्ट्री करवा सकते है, उसमे ज्यादा चार्ज लगेगा। ये दोनों ही प्रक्रिया लीगल है, भविष्य में इससे आपको कोई आपत्ति नहीं हो सकती।
पारिवारिक समझौता पत्र (मेमोरेंडम ऑफ फॅमिली सेटलमेंट) : इस बटवारे में पुश्तैनी जमीन के वारिसों में एक पारिवारिक स्तर पे विनिमय होता है जिसमें आपसी सहमती से सभी के हिस्से तय होते है। ये प्रक्रिया लोकप्रतिनिधी के साक्ष से पूरी होती है जैसे पंचायत के सदस्य, सरपंच आदी। इसमें स्टाम्प पेपर पर सभी साक्षीदारों के और वारिसों के हस्ताक्षर होते है।
3) पार्टीशन सूट : अगर पैतृक संपत्ति में आप अकेले बटवारा चाहते है कोई दूसरा वारिस इसके लिए तैयार नहीं है या फिर आपका हिस्सा विवाद में है तो आप न्यायालय में पार्टिशन सूट दाखिल कर सकते है। सभी दस्ताइवजों को मध्य नजर रखकर कोर्ट फैसला सुनाता है। कोर्ट की तरफ से बाकी वारिसों को नोटिस भेजी जाती है; वो सुनवाई के दिन हाजिर होते है तो उनकी राय ली जाती है और सारे सबूत आपकी हल में बनाते है तो कोर्ट की सुनवाई आपके राय में दी जाती है।
तो उम्मीद है की पुश्तैनी जमीन का बटवारा और इससे संबंधित जानकारी आपको प्राप्त हुई होगी। उपरोक्त किसी भी एक तरीके को अपनाकर आप प्रॉपर्टी का बटवारा कर सकते है।
किसी भी प्रकार की कानूनी सहायता और सलाह के लिए संपर्क करे
7677399938
अधिवक्ता अंकित पाण्डेय
नगर जमशेदपुर जिला पूर्वी सिंहभूम झारखंड

.jpeg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें